टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जीFeatured Article News politics Trending 

तृणमूल कांग्रेस में बीजेपी ने लगाई सेंध, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्येक चरण में हिंसा की घटनाएं सामने आई। लोकसभा चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग बूथ पर लोगों को भड़काया गया। लोगों को वोट डालने से रोका गया। यहां तक कि बीजेपी के बड़े नेताओं पर जानलेवा हमले किए गए और इसके साथ-साथ कई बीजेपी नेताओं की हत्या तक कर दी गई। मगर इन सब का परिणाम यह निकला कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपनी मेहनत को कामयाब करके दिखाया। लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा के बाद परिणाम स्वरूप बीजेपी को इतनी सीटें मिलीं। जिसने उसे पश्चिम बंगाल में कभी नहीं मिली थीं। अब आ रही खबर के मुताबिक पश्चिम बंगाल में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

तीन विधायक और 50 पार्षदों ने ज्वाइन किया बीजेपी

लोकसभा चुनाव के बाद आए परिणामों के बाद तृणमूल कांग्रेस में कला की खबर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कहा कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में चुनाव 7 चरणों में हुआ था। उसी प्रकार बीजेपी में पश्चिम बंगाल के नेताओं को शामिल करने का सिलसिला भी 7 चरणों में किया जाएगा। यह उसका पहला चरण है इस चरण में तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक और सीपीएम के एक विधायक भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 50 से भी अधिक पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

मुकुल राय के बेटे भी बीजेपी में शामिल

एक समय मुकुल रॉय को भी टीएमसी का दिग्गज नेता माना जाता था। मगर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी से कलह के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब मुकुल राय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल के बीजपुर से विधायक हैं।

Summary
तृणमूल कांग्रेस में बीजेपी ने लगाई सेंध, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
Article Name
तृणमूल कांग्रेस में बीजेपी ने लगाई सेंध, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
Description
पश्चिम बंगाल में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को जोरदार झटका लगा है। टीएमसी के दो विधायक और सीपीएम के एक विधायक के साथ कई पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन करनी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment