मनोहर परिर्करBreaking News Trending 

बीजेपी ने की बैठक, मनोहर परिर्कर पर हुआ बड़ा फैसला

भारतीय जनता पार्टी ने बैठक की जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर बड़ा फैसला लिया गया है और इस फैसले की तारीफ भी पार्टी के कद्दावर नेताओं के द्वारा की जा रही है। दरअसल पिछले दिनों में खबर आ रही थी कि मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो भारतीय जनता पार्टी वहां पर दूसरे चेहरे के विकल्प के बारे में जरूर सोचेगी लेकिन मनोहर पर्रिकर की कैबिनेट ने ही पर्रिकर को उनके स्थान पर बने रहने की इच्छा जताई है।

बैठक के बाद हुआ ऐलान – 

भारतीय जनता पार्टी की बैठक के बाद इसकी घोषणा गोवा के ही मंत्री के द्वारा की गई है उन्होंने कहां है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ मनोहर पर्रिकर की कैबिनेट का भी यही मानना है कि जब तक मनोहर पर्रिकर गोवा में मौजूद हैं तब तक वहीं यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में देखे जाएंगे और कैबिनेट में इसके लिए सब की रजामंदी भी है। गोवा विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने कहा है कि – गोवा में नेतृत्व में कोई भी बदलाव नहीं होगा।
जब तक यहां पर्रिकर हैं तब तक वही  मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे और उन्हें हटाने की मांग भी नहीं कर रहा है । हम प्रार्थना कर रहे हैं कि बहुत जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन बहुत ज्यादा संभावनाएं नहीं है क्योंकि वह बहुत बीमार हैं। लेकिन अगर उन्हें कुछ होता है तो भारतीय जनता पार्टी से अगला मुख्यमंत्री होगा।”
हालांकि गोवा भाजपा अध्यक्ष ने भी सितंबर 2018 में ही कह दिया था कि मनोहर पर्रिकर ही गोवा के मुख्यमंत्री रहेंगे।
गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य बहुत खराब चल रहा है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने काम को तवज्जो दी और लगातार भ्रमण करके उन्होंने अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वाहन बखूबी किया और इसकी तारीफ भारतीय जनता पार्टी के अलावा विपक्ष के भी कई नेताओं के द्वारा भी की गई थी। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों के द्वारा शेयर की गई जिसमें उनके नाक में नली लगी हुई थी लेकिन फिर भी वह राज्य में दौरे पर निकले हुए थे।
Summary
बीजेपी ने की बैठक, मनोहर परिर्कर पर हुआ बड़ा फैसला
Article Name
बीजेपी ने की बैठक, मनोहर परिर्कर पर हुआ बड़ा फैसला
Description
भारतीय जनता पार्टी ने बैठक की जिसमें मनोहर पर्रिकर पर बड़ा फैसला लिया गया है और इस फैसले की तारीफ भी पार्टी के कद्दावर नेताओं के द्वारा की जा रही है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment