एक खिलौने के कारण इस टीवी कलाकार ने खो दी अपनी दो साल की मासूम बच्ची
आज हम एक ऐसे टीवी कलाकार के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने कुछ दिन पहले अपनी दो साल की मासूम बच्ची खो दी। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि महज एक खिलौने के कारण इस मासूम बच्ची ने अपनी जान गंवा दी। दरअसल हम यहाँ जिस टीवी कलाकार की बात कर रहे है, उनका नाम प्रतीश वोरा है। जो आज कल प्यार के पापड़ सीरियल में नजर आ रहे है। इससे पहले प्रतीश वोरा को तारक मेहता के शो में बाबू भाई के किरदार में भी देख चुके है। दरअसल जब प्रतीश की बेटी के साथ यह हादसा हुआ, तब घर में वह मौजूद नहीं थे और न ही उनकी पत्नी मौजूद थी। बता दे कि जहाँ एक तरफ प्रतीश टीवी की दुनिया में काम करते है। तो वही दूसरी तरफ उनकी पत्नी भी बाहर काम करती है।
जब बच्ची का जवाब सुन कर पीएम मोदी के चेहरे पर आ गई थी हल्की सी मुस्कान

एक खिलौने के कारण..
ऐसे में बच्ची की जिम्मेदारी नैनी को सौंप दी गई थी। गौरतलब है कि प्रतीश की बच्ची एक खिलौने के साथ खेल रही थी और खेल खेल में वह उस खिलौने को अंदर निगल गई। जिसके कारण बच्ची को साँस लेने में काफी तकलीफ होने लगी। हालांकि बच्ची के गले से जल्दी जल्दी खिलौने निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अफ़सोस कि तब तक काफी देर हो चुकी थी। यानि एक खिलौने के कारण उस बच्ची ने अपनी जान खो दी। बता दे कि बच्ची का अंतिम संस्कार राजकोट में ही किया गया था। अब ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है, कि जब प्रतीश वोरा को उनकी बच्ची के निधन की खबर बताई गई होगी, तब उनका शूटिंग के दौरान क्या हाल हुआ होगा।
अजय काजोल का दुःख थमने का नाम नहीं ले रहा, वीरू देवगन के निधन के बाद सामने आई एक और बुरी खबर
वही अगर खबरों की माने तो जब बच्ची के साथ यह हादसा हुआ तब सबसे पहले उसकी माँ को फोन लगाया गया था। ऐसे में बच्ची की माँ फ़ौरन घर पहुंची, लेकिन तब तक समय हाथ से निकल चुका था और लाख कोशिशों के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। इसलिए हम तो सभी माता पिता से यही कहेंगे कि कृपया अपने बच्चो का ध्यान रखे और उनके इर्द गिर्द ऐसा कोई खिलौना न रखे, जिससे उनकी जान पर बन जाएँ।
टीवी कलाकारों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



