आशा भोंसले स्मृति ईरानी बयानEntertainment Featured Article News politics Trending 

आशा भोंसले ने स्मृति ईरानी पर दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद कल शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस दौरान देश-विदेश के कई राजनेताओं ने इस समारोह को अपनी आंखों से देखा तो वही उद्योग जगत से लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी इस समारोह का हिस्सा बने इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आए हुए मेहमानों का स्वागत सत्कार किया गया और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। लेकिन इसी बीच आशा भोंसले ने ट्विटर के जरिए एक तस्वीर शेयर करके खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है। जी हां, आशा भोंसले ने स्मृति ईरानी पर बड़ा बयान दिया है।

क्या है आशा भोंसले का बयान –

आशा भोंसले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में और इस दौरान उन्हें स्मृति ईरानी का व्यवहार सबसे ज्यादा पसंद आया यही वजह रही कि आशा भोसले ने स्मृति ईरानी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए एक खुलासा करते हुए उस वक्त सबको चौंका दिया जब उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उनकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया केवल स्मृति ईरानी ने ही उनकी सकुशलता के बारे में पूछा।

 

स्मृति ईरानी ने अखिलेश और मायावती पर कसा जोरदार तंज

 

अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए आशा भोंसले ने लिखा कि – ” प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में, मैं भीड़ में फंसी हुई थी किसी ने मुझे मदद के लिए नहीं पूछा सिवाय स्मृति ईरानी के, जिन्होंने मेरा ख्याल किया और उन्होंने फोन करके पूछा कि क्या मैं सकुशल घर पहुंच गई हूं। वह फिक्र करती है इसीलिए वह जीत गई।” और इसी तरह आशा भोंसले ने स्मृति ईरानी पर बड़ा बयान दिया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने स्मृति ईरानी की जमकर तारीफ भी की तो कई लोगों ने उनके इस व्यवहार को उनका व्यक्तित्व बताया।

क्या अमेठी में अपनी जीत के लिए स्मृति ईरानी ने मांगी थी मन्नत?

 

आपको बता दें कि कल नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुई थीं। जिनमें करण जौहर, कंगना रनौत, दिव्या कुमार खोसला, आनंद एल रॉय, राजकुमार हिरानी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत से लेकर विपक्ष के बड़े चेहरे जैसे राहुल गांधी सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

 

आग बुझाने के लिए जब दौड़ पड़ीं स्मृति ईरानी

Related posts

Leave a Comment