आग बुझाने के लिए जब दौड़ पड़ीं स्मृति ईरानी
गर्मी का वक्त एक ऐसा वक्त होता है जब चारों ओर अखबार से लेकर टेलीविजन पर कहीं ना कहीं एक ऐसी खबर जरूर सुनने को मिल जाती है जिस में आग से लाखों का नुकसान हो जाता है अब कुछ ऐसा ही मामला सुनने में आया है अमेठी क्षेत्र से जहां पर आग बुझाने के लिए स्मृति ईरानी दौड़ पड़ीं थीं। जी हां आग बुझाने के लिए जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक बहुत आग बुझाने में शायद बहुत देर हो जाती इसे किस्मत ही कह सकते हैं कि स्मृति ईरानी वहां मौके पर मौजूद थे और उन्होंने लोगों की मदद से एक बड़ा काम करने की कोशिश की…..
हैंड पंप चला कर निकाला पानी –
केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज अमेठी में मौजूद थीं। उसी दौरान वह अपने प्रचार प्रसार के लिए लोगों से जाकर मिल रहीं थीं। तभी अचानक वह एक ऐसे गांव में पहुंचीं, जहां पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली। आनन-फानन में स्मृति ईरानी ने तुरंत इस गांव की ओर रुख किया जिस ओर आग लगी हुई थी।
स्मृति ईरानी ने मौके पर पहुंचते ही लोगों को इकट्ठा किया और बाल्टी मंगाकर हैंडपंप से पानी निकालना शुरू कर दिया। पहले तो उन्होंने दो-तीन बाल्टी पानी निकाला उसके बाद जब लोगों ने देखा कि स्मृति ईरानी आग बुझाने के लिए नल चला रही हैं तो थोड़ी ही देर में गांव के ही एक व्यक्ति ने आकर उनसे नल को छोड़ने की गुजारिश की । जिसके बाद उस व्यक्ति ने आग बुझाने के लिए हैंडपंप से पानी निकालना शुरू कर दिया उसके बाद अपनी फसल को बर्बाद होते देख, रोती हुई महिलाओं के पास स्मृति ईरानी पहुंचीं और उन्हें सांत्वना देने लगीं कि आपका नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है आप परेशान ना होईए आप की हर संभव मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि अमेठी एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहां से राहुल गांधी लगातार सांसद चुने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को लोकसभा चुनाव में उतारा है इसलिए कहा जा रहा है कि अमेठी में इस बार राहुल गांधी और स्मृति ईरानी में जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं राहुल गांधी ने अमेठी की जनता का मन भांपते हुए केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन कर दिया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

