भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित
भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति भी इस स्वतंत्र भारत में सुरक्षित नहीं है। गांव दादूपुर में डॉ अंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दिया गया । ऐसा माना जा रहा है कि अज्ञात लोगों के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया गया है । डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है । इसमें उस मूर्ति की उंगली और चश्मा को तोड़ दिया गया है ।
भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित
पुलिस ने बताया है कि यह कार्य अज्ञात लोगों के द्वारा किया गया है और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के लिए उस पर पत्थर से वार किया गया है । इस घटना के पश्चात गांव दादूपुर में अब आक्रोशित माहौल है । लोगों ने सरकार से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है और उचित कार्यवाही की जल्द से जल्द मांग की है । इस मामले को लेकर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा है कि ऐसे अराजनैतिक तत्वों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने भारत के संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करके उनके साथ खिलवाड़ किया है। जो किसी भी तरीके से किसी भी सीमा पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है ।
इस मामले को लेकर मौके पर बड़े बड़े नेता और पुलिस विभाग के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं । इसी मौके पर घटनास्थल पर नायब तहसीलदार सुखदेव सिंह भी उपस्थित हुए । उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि गांव दादूपुर में उपस्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने वालों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा । इनके खिलाफ सख्त से सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी और गांव दादूपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की एक नई मूर्ति की भी स्थापना कराई जाएगी । इसके पश्चात नायब तहसीलदार थाना प्रभारी व डीएसपी ने वहां जाकर मूर्ति के हाल को देखा इसके बाद वहां से आगे की प्रक्रिया व कानूनी कार्यवाही के लिए रवाना हो गए ।
इस मामले को लेकर सागवान के विधायक संतोष चौहान ने कहा है कि समाज में उपस्थित शरारती तत्व अंधेरे में ऐसा काम कर जाते हैं । जिसके कारण उनका वास्तविक पहचान नहीं हो पाता और किसी भी तरीके से किसी के भी मूर्ति को चाहे वह देवी हो देवता हो या फिर कोई राजनीति का कुछ व्यक्ति और व्यक्तित्व का मालिक उनके मूर्ति को खंडित करना बेहद निंदनीय है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

