अमेजन आगFeatured Article Interesting Trending 

अमेजन में लगी आग बुझाने के लिए यह सितारा देगा करोड़ों रूपए

अमेजन के जंगलों में लगी हुई आग के बारे में तो आपने सुना ही होगा क्योंकि यह आग जितनी तेजी से फैली थी उसने दुनिया का फेफड़ा कहे जाने वाले जंगल का एक बहुत बड़ा हिस्सा खाक में मिला दिया और इस आग पर काबू पाने के लिए वहां की मौजूदा सरकार के द्वारा कदम भी उठाए गए लेकिन उसका कोई फायदा नहीं दिखा और अब G7 सम्मेलन के दौरान भी इस बात पर चर्चा हुई कि आखिर आग पर कैसे काबू पाया जाए। इसी सब के बीच हॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन आग को बुझाने के लिए करोड़ों रुपए दान करने की बात कही है।

क्या कहा लियोनार्डो ने –

आपको बता दें कि अमेजन के जंगलों में पिछले काफी समय से आग लगी हुई है और उस आग ने अमेजन के जंगल के बहुत बड़े हिस्से को जलाकर राख में तब्दील कर दिया है और इस जंगल में अभी भी धधक रही है। अमेजन में लगी आग को बुझाने के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं नहीं सबके बीच लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए 35 करोड़ रुपए को दान देने की बात कही है।

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए 35 करोड़ पर ध्यान देने की बात कही है क्योंकि उन्हें प्रकृति से प्रेम है और उन्होंने इतनी बड़ी राशि को दान में देने के लिए इस बात का भी ऐलान किया कि वह नहीं चाहते कि प्रकृति की बहुत बड़ी धरोहर आग के चलते मिट्टी में मिल जाए और आने वाले दिनों में वहां पर कुछ भी ना मौजूद रहे यही वजह है कि भावनात्मक विचार को जाहिर करते हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमेजन में लगी आग को बुझाने के लिए 35 करोड़ रुपए दान देने की बात कही है। आपको बता दें कि लियोनार्डो डिकैप्रियो ने टाइटेनिक फिल्म के जरिए पूरे विश्व में प्रसिद्धि हासिल की है।

Related posts

Leave a Comment