पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर कही यह बात
कश्मीर मुद्दे की बात हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी सम्मेलन में इसकी चर्चा ना करें यह तो हो ही नहीं सकता हालांकि भारतीय जनता पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं लेकिन फिर भी सत्ता की बागडोर अपने हाथों में संभाले हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से G7 सम्मेलन के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बात उठाई और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक बहुत बड़ा बयान दिया है जिसके कई मायने देखे जा रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर क्या बयान दिया है।
पीएम मोदी ने दिया यह बयान –

दरअसल पीएम मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जी 7 सम्मेलन के दौरान एक साथ बैठे हुए नजर आए और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर एक जोरदार थपकी भी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है हालांकि इसी दौरान जब उनसे कश्मीर मुद्दे पर अन्य देशों की हस्तक्षेप के बारे में इच्छा जानी गई तो प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की ओर साफ इशारा कर दिया कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच का है वह किसी भी तीसरे देश को बीच में आने की अनुमति नहीं देना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान 1947 के पहले एक चीज है और उनका कश्मीर मुद्दा जो भी होगा किसी भी तीसरे देश के सहारे उस मुद्दे को नहीं हल करना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान मिलकर ही इस समस्या का हल निकाल सकते हैं और ऐसा हो सकेगा।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर इस बात का जिक्र करते हुए इस बात की ओर साफ इशारा कर दिया है कि वह किसी भी तीसरे देश की हस्तक्षेप या दखलअंदाजी को कश्मीर मुद्दे में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चुप्पी साधे रखी क्योंकि इससे पहले उन्होंने कश्मीर मध्यस्थता के लिए अपनी इच्छा जताकर पूरी दुनिया के सामने किरकिरी करा ली थी जब भारत ने इसके लिए विरोध जता दिया था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

