एक देश एक चुनावNews politics Trending 

“एक देश एक चुनाव” पर हुई लोकसभा सर्वदलीय बैठक का पूरा हाल-ए-बयान

एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद भवन परिसर में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई| बैठक का मुख्या एजेंडा था देश में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव कराना| इसके साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी इस सर्वदलीय बैठक में चर्चा हुई|

विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया| इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की| इसमें एक देश एक चुनाव सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई| संसद में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को इस बैठक में बुलाया गया था| दोपहर बाद शुरू हुई इस अहम बैठक में एनडीए के घटक दल शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पार्टी की स्थापना दिवस होने के कारण शामिल नहीं हो सके|

एनडीए बजट सत्र बैठक में पीएम मोदी ने बताया “संसद का सियासी प्लान”

विपक्ष के दलों में बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक, एआईएमआआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ,पीपीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती , नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्लाह, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी , राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार और अन्य नेता शामिल रहे|

सरकार के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 5 सूत्री एजेंडा – एक देश एक चुनाव और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अलावा संसद के दोनों सदनों में कामकाज का स्तर बढ़ाने , आजादी की 75 वी सालगिरह पर नया भारत बनाने की कार्य योजना और विकास की दौड़ में शामिल चुनिंदा जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा शामिल रहे|

बता दें कि कांग्रेस , तृणमूल कांग्रेस , बसपा और सपा सहित कई विपक्षी पार्टियों ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर असहमति जताते हुए बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया था| आने वाले दिनों में सरकार को विपक्ष के साथ मिलकर इन मुद्दों पर कार्य करना बेहद जरूरी है यदि नए भारत का सपना साकार करना है तो|

 

इस पूर्व मिस इंडिया के साथ कोलकाता में हुई ऐसी शर्मनाक घटना

Related posts

Leave a Comment