पूर्व मिस इंडियाCrime Entertainment News Trending 

इस पूर्व मिस इंडिया के साथ कोलकाता में हुई ऐसी शर्मनाक घटना

2010 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता के साथ कोलकाता में सोमवार रात छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना तब घटी जब वह उबर कैब से घर लौट रही थी| तभी कुछ आवारा लोगों ने कार को रोका और मॉडल के साथ छेड़छाड़ और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की|

उशोशी सेनगुप्ता ने जब यह मामला सोशल मीडिया पर उठाया तो पुलिस महकमा भी सख्ते में आ गया| पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया| पूर्व मिस इंडिया सेनगुप्ता ने फेसबुक पर इस घटना की विस्तार में जानकारी दी और इस घटना का वीडियो और फोटो भी शेयर किया|

पूर्व मिस इंडिया के अनुसार घटनी ऐसे घटी

इंडिया अलाइव से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि मेरा उबर ड्राइवर जहां पर पिट रहा था तभी मैं उसके लिए खड़ी थी| जब मैं वीडियो बनाने लगी और पूछा कि तुम लोगों ने हेलमेट क्यों नहीं पहना है तो एक लड़का आया और मुझे यह वीडियो बनाने से रोकने लगा|

पास ही मैं उन्हें एक पुलिस ऑफिसर भी दिखा| उशोशी ने उस पुलिस ऑफिसर से इन आवारा लड़कों को रोकने के लिए बोला| इस पर उल्टा जवाब देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है हालांकि मॉडल के बार-बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले|

भारत बनाम पाक WC 2019 : सातवीं बार टीम इंडिया ने पाकिस्तानियो को रौंदा

मामला यहीं पर नहीं रुका| वह आवारा लड़के आगे फिर मॉडल की गाड़ी का पीछा करते हैं और उनके और ड्राइवर के ऊपर पत्थर फेंकते हैं और उन्हें कार से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं| मॉडल के अनुसार वह उनका फोन करना चाहते थे क्योंकि उसमें उनके खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग थी| स्थानीय लोगों के बाहर आने के बाद यह हमला बंद हो गया|

मॉडल ने कहा कि जब उन्होंने कोलकाता में मैदान पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी और बाद में दक्षिण कोलकाता में चारू बाजार पुलिस थाने गई तो दोनों बार उन्हें बताया गया कि यह घटना उनके थाना क्षेत्र में नहीं हुई है इसलिए वह एफआईआर दर्ज़ नहीं कर सकते| पुलिस ने हालांकि अब मामले में एक्शन ले लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ- साथ उसने एफआईआर दर्ज ना होने पर भी जांच की बात कही है|

 

आज है आल इंडिया डॉक्टर स्ट्राइक , जानिये क्या है इसके पीछे कारण

Related posts

Leave a Comment