एनडीए बजट सत्र बैठक में पीएम मोदी ने बताया “संसद का सियासी प्लान”
एनडीए बजट सत्र बैठक : लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में लगातार दूसरी बार एनडीए की सरकार बन गई है| संसद का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है| भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त है और वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लेकर सरकार चला रहा है|
रविवार को आगामी बजट सत्र से पहले राजग गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक हुई| इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं धानमंत्री मोदी ने की| पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक में संसद सत्र के लिए भावी रणनीति, सुचारू संचालन और सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की गई|
बैठक में एनडीए के नेताओं ने इस सत्र के लिए रणनीति को अंतिम प्रारूप प्रदान किया| बता दें कि आगामी सत्र में 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण और 5 जुलाई को आम बजट समेत कई महत्वपूर्ण बिल पेश होने वाले हैं|
महत्वपूर्ण बिलों में तीन तलाक बिल , केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान शिक्षक संवर्ग में आरक्षण विधेयक 2019 आधार और अन्य कानून संशोधन विधेयक 2019 आधी विधायक शामिल हैं| मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक तीन तलाक तलाक को दंडनीय अपराध बनाता है जिसकी वजह से पिछली बार सरकार को विपक्षी दलों की आपत्तियों का सामना करना पड़ा था और वह राज्यसभा में इसे पास कराने में सफल नहीं हो पाया था।
भारत बनाम पाक WC 2019 : सातवीं बार टीम इंडिया ने पाकिस्तानियो को रौंदा
एनडीए बजट सत्र बैठक से पहले एक और बैठक !
संसदीय सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो इसके लिए एनडीए की बैठक से पहले सरकार ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर सर्वदलीय बैठक की सरकार ने सत्र की शुरुआत के लिए सभी विपक्षी पार्टियों का सहयोग मांगा वही संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने 14 जून को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की|
इस बार के लोकसभा की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर 300 सीटें जीतकर लोकसभा में बहुमत प्राप्त कर चुकी है और एनडीए गठबंधन में कुल 353 सांसदों की संख्या है वहीं राज्यसभा में उसकी संख्या केवल 102 है| उच्च सदन में जहां विपक्षी दल ताकतवर है तो वहीं निचले सदन में सत्ता पक्ष| ऐसे में राज्यसभा में सत्ताधारी दल के लिए विपक्ष का सहयोग जरूरी है लेकिन यह सूरत आगामी राज्यसभा उपचुनाव के बाद बदलते हुई दिख सकती है और राज्यसभा में भी सरकार को बहुमत मिलने के आसार है|
कश्मीरी हुर्रियत का कबूलनामा , नापाक देश से यह मदद ली

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

