वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने की राफेल की जमकर तारीफ
2019 के चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा और राजनैतिक गलियों में गहमागहमी का कारण बनी हुई राफेल मुद्दे पर वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है । बीएस धनोआ ने राफेल वायुयान की जमकर तारीफ की है । साथ ही केंद्र सरकार की भी इस मामले में तारीफ सकारात्मक रूप से की है ।
वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने राफेल डील को बोल्ड बताया । उन्होंने कहा कि राफेल और एस 400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम डील बूस्टर डोज के सामान है । उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जैसे ही एस-400 डिफेंस सिस्टम जैसे ताकतवर डील को मंजूरी देगी । उसके ठीक दो साल बाद हमें इस प्रकार के डिफेंस सिस्टम से संबंधित यंत्र मिलने लगेंगे । जो कि वायु सेना के क्षमता को एक अलग ऊंचाई पर ले जाएंगे ।
गौरतलब है कि राफेल मुद्दे पर कुछ दिनों पहले ही वाइस चीफ एयर मार्शल देव ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी थी कि राफेल विमान एक बेहद खूबसूरत एयरक्राफ्ट है । यह एक बहुत ही क्षमतावान वाला लड़ाकू विमान है । जिसे हम सभी उड़ाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राफेल के लड़ाकू विमानों का भारतीय वायुसेना में प्रवेश हो जाने के बाद भारत के मुकाबला करने की क्षमता में अद्वितीय लाभ देखने को मिलेगा ।
बता दें कि राफेल डील भारत के द्वारा फ्रांस से 2016 की सितंबर में की गई लड़ाकू विमानों के संबंध में एक डील थी । इसकी कीमत उस समय लगभग 590 करोड रुपए थी लेकिन अब इसकी कीमत लगभग 1690 करोड़ रुपए हो गई है । भारत 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल फाइटर जेट खरीदने के तैयारी कर रहा है।
राजनीतिक गलियारों में राफेल मुद्दे को लेकर के लगातार तंज कसते जाते रहे हैं । कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर सदैव इस मामले को लेकर हमला करते हुए नजर आते हैं । वही मोदी सरकार राफेल मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं ।
राहुल गांधी का सवाल है की राफेल मुद्दे की कीमत 590 करोड़ से अचानक 1690 करोड़ कैसे हो गई । इस पर देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह एक डील है जो कि भारत और फ्रांस के बीच में हुआ । सुरक्षा की दृष्टि से हम इसके के संबंध में कोई भी तथ्य सार्वजनिक नहीं कर सकते है ।

