बॉलीवुड कपलBreaking News Entertainment Featured Article 

प्यार के आड़े नहीं आती है उम्र, यह बॉलीवुड कपल है उदाहरण

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि प्यार उम्र शक्ल पैसा यह सब देखकर नहीं होता है। बल्कि प्यार तो हो जाता है। प्यार एक ऐसा एहसास होता है जो किसी भी उम्र की महिला या पुरुष के साथ हो जाता है। फिर वो रिश्ता कैसा भी हो इस बात के कई उदाहरण हमें समय-समय पर मिलते रहे हैं। हमारे बॉलीवुड में भी ऐसे कई उदाहरण हैं। जब प्यार किया गया तो उम्र आड़े नहीं आई। आज हम आपको ऐसे ही एक बॉलीवुड कपल के बारे में बताएंगे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। कहने को तो शाहिद कपूर मीरा राजपूत से 13 साल बड़े हैं। मगर दोनों की प्यार की कहानी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।

उम्र में मीरा से बड़े हैं शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे अच्छे कपल इसलिए माने जाते हैं क्योंकि दोनों की उम्र में काफी फासला है। मीरा राजपूत शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं जो कि एक बहुत बड़ा अंतर है। मीरा राजपूत बॉलीवुड से भी संबंध नहीं रखती हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच की बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर एक दूसरे को कभी भी अकेला नहीं छोड़ते और दोनों एक दूसरे से प्यार जताने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। सालगिरह के मौके पर मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों और अपने पति शाहिद कपूर के साथ एक फोटो पोस्ट की। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत को किसी भी इवेंट में ले जाने से चूकते नहीं हैं।

हिट हुई शाहिद कपूर की कबीर सिंह

अपने उतार-चढ़ाव से भरे करियर के दौरान चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर को कभी भी इतनी कामयाबी नहीं मिली। जितनी कि उनकी फिल्म कबीर सिंह ने उन्हें दिलवाई। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने हाल ही में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। यह शाहिद की पहली फिल्म है जिसने इतनी ज्यादा कमाई की है। हालांकि फिल्म विवादों से जरूर घिरी रही मगर फिल्म की प्रशंसा भी काफी हुई।

Summary
प्यार के आड़े नहीं आती है उम्र, यह बॉलीवुड कपल है उदाहरण
Article Name
प्यार के आड़े नहीं आती है उम्र, यह बॉलीवुड कपल है उदाहरण
Description
प्यार के आगे कभी उम्र आड़े नहीं आती। इस बात का सबसे बढ़िया उदाहरण पेश कर रहे हैं बॉलीवुड कपल चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment