भारत न्यूजीलैंड सेमी फाइनल मैच के दौरान मैदान में घुसा खालिस्तानी समर्थक
विश्व कप 2019 अब अपने समाप्ति की ओर पहुंच गया है। 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। इस दौरान एक बहुत ही विवादास्पद घटना देखने को मिली। जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच के दौरान एक खालिस्तानी समर्थक मैदान में घुस आया। जिसके बाद ब्रिटेन पुलिस ने उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। इस खालिस्तानी समर्थक के टी-शर्ट पर भी आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी। विश्व कप में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इसके पहले पाकिस्तान अफ़गानिस्तान और भारत श्रीलंका मैच के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विश्वकप ने कई बार हुई है इस तरह की घटनाएं
विश्व कप 2019 में भारत विरोधी घटनाएं कई बार देखने को मिली हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी समर्थकों ने खालिस्थान का समर्थन करने वाले लोगों के साथ मिलकर भारत विरोधी नारे लगाए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से कड़ी आपत्ति जताते हुए यह कहा था कि भारत विरोधी किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान मैदान के ऊपर से विमान पर से जस्टिस फॉर कश्मीर के बैनर लहराए गए थे। इस तरह के बैनर लहरा कर यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा था कि भारत में कश्मीर के लोगों पर तरह तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। आईसीसी इन मामलों को पहले ही गंभीरता से लेने की बात कह चुका है।
क्या है खालिस्तान मूवमेंट?
भारत देश की आजादी के कुछ दशकों बाद ही भाषा के आधार पर पंजाब को अलग राज्य बनाने की मांग की गई। काफी प्रदर्शन के बाद 1966 में पंजाब को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया। जिसकी राजधानी हरियाणा के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ बनाई गई। इसके बाद भी 1980 के दशक में यह आंदोलन जिसे खालिस्तान मूवमेंट के नाम से जाना जाता है और ज्यादा हिंसक हो गया। जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाया और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया था।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



