मैन वर्सेज वाइल्डEntertainment 

पीएम मोदी के बाद अब रजनीकांत बनेंगे मैन वर्सेज वाइल्ड का हिस्सा, 3 दिन तक जंगल में चलेगी शूटिंग

बीते कुछ दिनों पहले पीएम मोदी मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आए थें जिसकी चर्चा खूब जोरों शोरों से हुई थीं, वहीं अब इस शो का हिस्सा बने हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत जो कि बेयर ग्रिल्स के साथ इस शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी कर्नाटक फोरेस्ट डिपार्टमेंट ने दी है। जी हां आपको बताते चलें कि मैन वर्सेज वाइल्ड शो की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर फोरेस्ट में शुरू हो गई है और तो और इस दौरान रजनीकांत का वीडियो भी सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि ये शूट करीब तीन दिनों के लिए किया जाएगा।

जिस दौरान यहां रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स बांदीपुर फोरेस्ट और नेचर के बारे में बातचीत करेंगे। बता दें कि बेयर ग्रिल्स सोमवार रात 9.30 बजे को gundlupet town पहुंच गए। बेयर ग्रिल्स का क्रू 18 लोगों का है। डिपार्टमेंट ने सभी लोगों के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई है।

मैन वर्सेज वाइल्ड के लिए बांदीपुर फॉरेस्ट ही क्यों?

सबसे पहले तो ये बता दें कि बांदीपुर नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में हुई थी। यह तकरीबन 874.2 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है और तो और ये चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुका में स्थित है। ये मैसूर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर, प्रमुख पर्यटन स्थल ऊटी के रास्ते में है। शुरुआत में ये मैसूर के राजा का एक प्राइवेट हंटिंग रिजर्व था, लेकिन बाद में ये बांदीपुर टाइगर रिजर्व में अपग्रेड हो गया।

शो दुनिया का सबसे ट्रेंडिग टेलीविजन इवेंट रहा, इतना ही नहीं इसने सुपर बॉल के इवेंट को भी पछाड़ दिया था, जिसके 3.4 बिलियन सोशल इंप्रेशन हैं। जबकि इस एपिसोड के सोशल इंप्रेशन 3.6 बिलियन हैं। आपको बताते चलें कि जब पीएम मोदी इस शो में आए थें तो उन्होने और बेयर ग्रिल्स ने अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही जिम कार्बेट पार्क में एडवेंचर किया।

               केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री : भारत में नहीं हुआ कोरोनावायरस का कोई मामला

 

Related posts

Leave a Comment