पूरी जिंदगी हेमा मालिनी के लिए कुंवारा रहा था ये एक्टर, फिर इस अभिनेता के मरने के बाद हेमा को आई थी इस की याद
आज हम उस बॉलीवुड एक्टर के बारे में बात करने वाले है, जो हेमा मालिनी से बेहद प्यार करता था. जी हां हेमा मालिनी अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है. शायद यही वजह है कि बॉलीवुड के कई अभिनेता हेमा मालिनी से प्यार करने लगे थे. आपको जान कर हैरानी होगी कि यह बॉलीवुड एक्टर तो पूरी जिंदगी हेमा मालिनी के लिए कुंवारा रहा था. बता दे कि हम यहाँ जिस अभिनेता की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजीव कुमार है. जो हेमा मालिनी को दिल और जान से प्यार करते थे. गौरतलब है कि संजीव कुमार को पूरी जिंदगी हेमा मालिनी के लिए कुंवारा तक रहना पड़ा था. मगर इसके बावजूद भी हेमा मालिनी ने संजीव कुमार का प्यार स्वीकार नहीं किया.

हेमा मालिनी के लिए पूरी जिंदगी कुंवारा रहा था ये एक्टर..
बहरहाल संजीव कुमार ने तो हेमा मालिनी को प्रपोज़ भी किया था. मगर हेमा मालिनी धर्मेंद्र से प्यार करती थी. तो ऐसे में उन्होंने संजीव कुमार के प्रपोजल को अस्वीकार कर दिया था. अब जाहिर सी बात है कि जब इंसान किसी से सच्चा प्यार करता है और ऐसे में उसे अपना सच्चा प्यार न मिले तो उसका दिल टूटना लाजिमी है. बता दे कि हेमा मालिनी के इंकार को संजीव कुमार ने बड़ी गहराई से अपने दिल पर ले लिया था. जी हां हेमा मालिनी के मना करने के बावजूद भी संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की और हेमा मालिनी का इंतजार करते रहे. वो कहते है न कि सच्चा प्यार करने वालो का अंजाम बेहद बुरा होता है.
गौरतलब है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजीव कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. दरअसल हेमा मालिनी द्वारा इंकार किए जाने के बाद संजीव कुमार एकदम टूट चुके थे और अपने गम को भुलाने के लिए वह दिन रात शराब पीने लगे थे. यहाँ तक कि उन्होंने अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बंद कर दिया था. जिसके चलते उनकी सेहत समय से पहले ही खराब रहने लगी थी. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में काम तक करना बंद कर दिया था. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो हेमा मालिनी से अलग होने का गम संजीव कुमार बर्दाश्त नहीं कर पाएं और उन्हें काफी छोटी उम्र में ही हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उनका निधन हो गया.
हालांकि संजीव कुमार के मरने के बाद एक कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी ने संजीव कुमार को जरूर याद किया था. मगर इसमें कोई शक नहीं कि यह एक्टर पूरी जिंदगी हेमा मालिनी के लिए कुंवारा रहा और कुंवारा ही मर गया.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



