अरविंद केजरीवालElections 2019 Featured Article politics 

दिल्ली में कांग्रेस से तो नहीं मगर हरियाणा में ‘आप’ के लिए जेजेपी से बन गई बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पिछले कई महीनों से दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी से गठबंधन करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कई राजनेताओं से कहीं मुलाकातें भी की। उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। मगर दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से बात नहीं बन पाई। मगर अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बीजेपी यानी कि जननायक जनता पार्टी से 10 लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन कर लिया है। जिसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होनी है।

सूत्रों की मानें तो हरियाणा में हुए जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन में सीटों का बंटवारा 6 और 4 के अनुपात में हुआ है। मतलब यह है कि जेजीपी यानी कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वही आम आदमी पार्टी हरियाणा की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इसके पहले जींद के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का समर्थन भी किया था।

इससे पहले जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने संकेत दिए थे कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाली किसी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार है। मगर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हरियाणा में जेजेपी का समर्थन मिल जाने से आम आदमी पार्टी को थोड़ी राहत की सांस मिली है। क्योंकि दिल्ली में लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा दुत्कारे जाने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दुविधा में नजर आ रहे थे।

दरअसल दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए पिछले कई महीनों से अरविंद केजरीवाल कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता दो विचार रखते हैं। पार्टी का एक दल आम आदमी पार्टी से गठबंधन के पक्ष में है। वहीं पार्टी का दूसरा दल आम आदमी पार्टी से गठबंधन के पक्ष में नहीं है। ऐसे में आप पार्टी और कांग्रेस पार्टी का कोई गठबंधन नहीं हुआ।

Summary
दिल्ली में कांग्रेस से तो नहीं मगर हरियाणा में आपके लिए जेजेपी से बन गई बात
Article Name
दिल्ली में कांग्रेस से तो नहीं मगर हरियाणा में आपके लिए जेजेपी से बन गई बात
Description
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बीजेपी यानी कि जननायक जनता पार्टी से 10 लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन कर लिया है। जिसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होनी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment