राजस्थान में इस तारीख को जल्द खुलने वाले है खाटू श्याम के मंदिर, पढ़िये खबर
बात करें अगर राजस्थान के सीकर में प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर की यह राजस्थान में करीब दो माह से बंद चल रहे कपाट अब जल्द ही खुलने वाले है। जहां उनके दर्शन अभिलााी भक्तों के लिए यह बड़ी खबर है। जिनके लिए खुखखबरी की बात है। इसकी वजह खाटू श्याम मंदिर में हर दिन लाखों की संख्या में भक्तों का पहुंचना है। इसी को देखते हुए मंदिर के विस्तार के लिए 13 नवंबर 2022 से मंदिर के कपाट बंद कर काम शुरू किया गया था। जो अब करीब-करीब पूरा हो चुका है।
डीएम लेंगे खुद जायजा
दरअसल, सीकर के जिलाधिकारी अमित यादव ने हाल ही में मंदिर के विस्तार से लेकर सभी तैयारियों के लिए एक समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने मंदिर कमेटी को 15 जनवरी तक भी तैयारियों को निपटाने के आदेश दिए हैं। 15 जनवरी को मंदिर खुलने से पहले एक बार फिर डीएम मंदिर की तैयारियों का खुद जायजा लेंगे। प्रशासन की मोहर लगने के बाद खाटू श्याम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
लाखों भक्त कर सकेंगे दर्शन
बता दें कि खाटू श्याम जी मंदिर में विस्तार के बाद यहां हर दिन एक लाख भक्तों के आराम से दर्शन करने की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, अब भक्तों की 16 लाइनें लगेंगी। इन्हीं लाइनों में लगकर भक्त आराम से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं सीकर के कलेक्टर ने कहा कि हमारा लक्ष्य मंदिर में हर दिन 10 लाख से भी ज्यादा भक्तों के दर्शन की व्यवस्था करना है। साथ ही आराम से दर्शन की करने की व्यवस्था की गई है। जिससे भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी।
पहले से मिलेगा ज्यादा समय
वहीं, घाटू श्याम के भक्तों को मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए पहले से भी ज्यादा समय मिल सकेगा। अब भक्त 4 मिनट तक बाबा के सामने सिर झुकाकर अपनी मनोकामना मांग सकते है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को बाबा की एक झलक ही देखने को मिलती थी। अब बिना धक्का मुक्की आराम से दर्शन कर सकेंगे। जो अब कपाट जल्द ही खुलने वाले है।

