हनुमान चालीसा का करें पाठ, भगवान होगे प्रसन्न, संकट से मिलेगी निजातKnowledge mythology 

हनुमान चालीसा का करें पाठ, भगवान होगे प्रसन्न, संकट से मिलेगी निजात

जैसा कि हम सभी जानते है कि राम के भक्त श्री हनुमान जी रुद्र के अवतार माने जाते हैं। तो ऐसे में उनके भक्त हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। वहीं, हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद ही आसान होता है। शायद ही कोई ऐसा भक्त हो जिसे यह याद नहीं हो। हनुमान चालीसा का पाठ काफी लोग करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं इनकी पूजा सच्चे मन से अगर की जाए तो उनकी मनोकामना हनुमान जी जरूर पूरा करते हैं। पूजा पाठ में हनुमान चालीसा का बहुत ही महत्व दिया जाता है। जहां यह भी कहा गया है कि हनुमान जी भगवान राम के द्वारपाल हैं। राम तक पहुंचने के लिए हनुमान जी से अनुरोध करना होता है।

खास बात

क्या आपको ये पता है कि हनुमान चालीसा के सरल शब्दों से राम भक्त हनुमान जी को बहुत जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के द्वारा मुश्किल काम को आसान किया जा सकता है । हनुमान चालीसा की 40 पंक्तियां हमारे किसी भी काम को पूरा करने में मदद करती है। हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। ऐसा मना जाता है कि हनुमान जी का पाठ करने से घर में हो रही कलेश भी दूर रहती है। इसके साथ ही हनुमान जी अपने भक्तों के दुखों को दूर करने में मदद किया करते हैं।

भावना का होता है विकास

जानकारी के अनुसार रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ने से आपका मनोबल बढ़ता है। साथ ही पवित्रता की भावना का विकास होता है । कहा जाता है कि इसका पाठ करने से राम भक्त हनुमान जी प्रसन्न हो जाते है। इससे करने से व्यक्ति का मनोबल ऊंचा रहता है और साथ ही सारे संकटों से छुटकारा मिल जाता है। जिससे सभी डर भी दूर हो जाते है।

दूर होती है नकारात्मक शक्तियां

दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि मन में किसी भी प्रकार का भय है तो रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। यह हम सभी जानते है कि हनुमान में एक दोहा भी है ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। इस दोहे के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से इसका पाठ करता है उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं। वह हमेशा बलवा बना रहता है।

Related posts

Leave a Comment