प्रयागराज में महाकुंभ से पहले बनेगा 7 रेलवे ओवर ब्रिज, पढ़िये खबरFeatured Article Knowledge News 

प्रयागराज में महाकुंभ से पहले बनेगा 7 रेलवे ओवर ब्रिज, पढ़िये खबर

प्रयागराज में जाना-माना इलाका बघाड़ा क्षेत्र में आने वाले दिनों में एक नए RUB (रेलवे अंडर ब्रिज) बनाए जाने की योजना चल रही है। दरअसल, 2025 में पड़ने वाले प्रयागराज में संगम के तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को देखते हुए RUB बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जहा खास बात यह है कि सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है।

बघाड़ा है घनी आबादी वाला क्षेत्र

जहां यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि महाकुंभ के पहले यह बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। वह इसलिए कि बघाड़ा बहुत घनी आबादी वाला इलाका कहा जाता है। यहां बड़ी संख्या में मकान बने हैं। इन मकानों को तोड़ने की जरूरत न पड़े इसलिए यहां ढरहरिया से एनी बेसेंट तक रेलवे अंडर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महाकुंभ के पहले 7 नए ROB (रेलवे ओवर ब्रिज) भी बनाया जाएगा। इसमें तीन का शुरू भी हो गया है, बाकी 5 पर भी जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। जिससे कुछ चीज का इंतजार है।

आरओबी को लेकर हुआ मंथन

बता दें कि सोमवार के दिन उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में महाकुंभ को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें आरओबी और आरयूबी को लेकर भी मंथन हुआ। वहीं, प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत का कहना है कि इस संबंध में सहमति बन गई है।

खास बात

जहां विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी कहते हैं कि लोक निर्माण मंत्री ने इसे कार्य सूची में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है। जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है। यह प्रयागराज के लोगों के लिए एक और सौगात होगा। इससे महाकुंभ में जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेगे तो आवगमन में सहूलियत मिल सकेगी।

 

Related posts

Leave a Comment