देश में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नियुक्त हुए नए सीडीएस, पढ़िये
आज बुद्धवार के दिन केंद्र सरकार ने देश में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त करने की ऐलान कर दिया। जहां अब यह नए देश के सीडीएस होंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
रहा है इसका अनुभव
बता दें कि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे। जहां सरकारी नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि, “लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां पाई हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रहा है।
इसकी संभाली कमान
वहीं, 18 मई, 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र है। उन्होंने उत्तरी कमान के बारामुला सेक्टर में मेजर जनरल के पद पर एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली।
इस दिन हुए सेवानिवृत्त
फिर बाद में उन्होंने पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली और बाद में सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई, 2021 को सेवा से सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर रहे। उन्होंने सैन्य अभियानों के महानिदेशक का प्रभार भी संभाला। चौहान ने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के रूप में भी काम किया था। आपको बता दें कि जानकारी के लिए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 31 मई 2021 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए।

