राजधानी लखनऊ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, चिड़ियाघर में लगाए गए हीटरFeatured Article News 

राजधानी लखनऊ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, चिड़ियाघर में लगाए गए हीटर

इस समय पूरे उत्तर भारत की बात करी जाए तो इस समय सभी जगहो पर दिन-प्रतिदिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां कई राज्यों में तो भयंकर शीतलहर भी चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों को दौरान करीब दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड जारी है।

अक्टूबर से शुरू होने लगती है तैयारी

वहीं, ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि पशु-पक्षियों को सर्दी से राहत पा सके इसके लिए लखनऊ चिड़ियाघर में हीटर की व्यवस्था की गई है। वहीं, लखनऊ चिड़ियाघर के उप निदेशक उत्कर्ष शुक्ला बताते है कि ठंड की तैयारी हम अक्टूबर से करना शुरू कर देते हैं। शेर के लिए हीटर और हिरन के लिए चटाई बिछाई गई हैं। जिससे कि वो ठंड से बचे रह सके।

दो दिन तक बनी रहेगी ऐसी स्थिती

आपको बता दें कि इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन तक ऐसी ही स्थिति बरकरार रहेगी। जहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

पश्चिमी यूपी में पड़ रही ठंड

हालांकि, मौसम विभाग का लखनऊ केंद्र राज्य के करीब 32 सेंटरों से रिकार्ड इकट्ठा करता है। जिसमें से सभी जगह बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे देखा गया। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यह भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

खास बात

दरअसल, ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ो का सहारा ले। अलाव के पास बैठे। गर्म खाना खाएं और बहुत ज्यादा जरूरत हो तभी घर से निकलं।

Related posts

Leave a Comment