25 दिसंबर का दिन क्यो होता है खास, लोग धूमधाम से करते है मनोरंजन, जानियें?Featured Article Knowledge News 

25 दिसंबर का दिन क्यो होता है खास, लोग धूमधाम से करते है सेलिब्रेट, जानियें?

हमारे भारत में जैसा कि हम सभी जानते है कि चार धर्म के लोग रहते है। जिसमें सभी धर्मों में सभी का अलग-अलग त्यौहार लोग मनाते है। वहीं, उनमें से ईसाई धर्म के लोगों का सबसे खास त्योहार आता है क्रिसमस। जो अभी 25 दिसंबर को आने वाला है। आपको बता दें कि यह त्यौहार पूरी दुनिया भर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इसे लगभग सभी धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाया करते है।

गिरिजाघरों में होता है प्रार्थना का आयोजन

वहीं, धार्मिक मान्यता में यह कहा गया है कि इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इस मौके पर लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया करते हैं। साथ ही गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाता है। वहीं, घरों पर भी लोग पार्टी का आयोजन करते हैं। जहां लोग अपने घरों को भी सजाया करते है। आइये जानते है कि कैसै आप भी क्रिसमस को धूमधाम से मना सकते है।

इस तरह बना सकते है वॉल ट्री

अगर आप क्रिसमस पर कुछ खास प्लानिंग करने की सोच रहे हैं और आपके घर में जगह भी कम है, तो आप वॉल क्रिसमस ट्री का सहारा ले सकते हैं। इससे आपकी क्रिएटीविटी में भी निखार देखने को मिलेगा।

रंग-बिरंगी लाइट से सजा सकते है दीवार

वहीं, क्रिसमस पर अपने घर की दीवारों पर भी आप कई तरह की डिजाइन में रंग-बिरंगी लाइट्स लगा सकते हैं। जो देखने में बहुत खूबसूरत दिखेगा।

लाल-सफेद फूल से मना सकते है क्रिसमस

बहुत से लोग ऐसे होते है जो नेचुरल तरीके से क्रिसमस मनाना चाहते हैं। तो ऐसे में आप फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सफेद और लाल कलर के फूलों का प्रयोग कर सकते है। वहीं, क्रिसमस मनाने के साथ-साथ आप केक भी काटकर एंजाय कर सकते है।

 

Related posts

Leave a Comment