रेलवे में रिजर्वेशन के नियमों में हुआ बदलाव, अब आधे घंटा पहले जारी होगा चार्टNews 

रेलवे में रिजर्वेशन के नियमों में हुआ बदलाव, अब आधे घंटा पहले जारी होगा चार्ट

देश में कोरोना वायरस के चलते स्पेशल ट्रेनें चलाकर रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत दी। अब धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दिवाली से पहले ट्रेनों की बढ़ती वेटिंग लिस्ट बता रही है कि लोग अब नए नियमों का पालन करते हुए सफर करने को तैयार हैं। अब रेलवे ने रिजर्वेशन के लिहाज से यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

खास बात

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से आधे घंटे पहले भी जारी किया जाएगा। आपको बता दें रेलवे आरक्षण का पहला चार्ट रेलवे अब तक ट्रेन के स्टेशन से छूटने से चार घंटे पहले जारी करता है।

इनके आग्रह पर लिया गया यह फैसला

अधिकारियों ने बताया कि, यह फैसला अपने जोनल रेलवे के आग्रह पर किया गया है। दूसरा चार्ट जारी करने का उद्देश्य पहले वाले रिजर्वेशन चार्ट में खाली सीटों पर ऑनलाइन या टिकट खिड़की से टिकट बुक बंद करना है। जाहिर तौर पर इससे जहां वेटिंग लिस्ट यात्रियों को आखिरी वक्त तक मौका मिलेगा। वहीं ट्रेन में टीटीई की मनमानी भी खत्म होगी। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो सकते हैं।

सिर्फ इतनी ट्रेनें चल रही पटरियों पर

कोरोना महामारी के दौरान रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के खुलने के 2 घंटे पूर्व दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने का अस्थाई निर्णय लिया था। वहीं, रेलवे ने 11 मई 2020 को स्पेशल ट्रेनों लिए दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने के नियमों में यह परिवर्तन किया था। जबकि श्रमिक ट्रेनों का संचालन 1 मई 2020 को शुरू किया गया था। यह व्यवस्था तात्कालिक सावधानी व सतर्कता के मद्देनजर की गई थी। फिलहाल रेलवे की पटरियों पर केवल पौने पांच सौ ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं।

Related posts

Leave a Comment