News 

भारत में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, पुरे देश में फैली दहशत

समस्या हर किसी के साथ होती है परेशानियाँ हर किसी को होती है मगर उसके हल भी निकला जाता है ताकि वो समस्या जस की तस ना बनी रहे। फिलहाल पिछले कुछ समय से दुनिया भर में एक बेहद ही जटिल समस्या ने अपने पांव पुरे विश्व भर में फैला रखा है जिसे हम सभी “कोरोना वायरस” के नाम से जान रहे हैं। यहाँ तक की भारत में कोरोना ने अपना काफी जाल फैला दिया है और फिलहाल तो इस खतरनाक वायरस का कहर इतना ज्यादा बढ़ चुका है की इसने पिछले कुछ ही समय में लगभग 5000 लोगों की जिंदगी छीन ली है और तो और करीब करीब 1.5 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।

भारत में कोरोना से पहली मौत

चीन से शुरू हुई इस बीमारी ने कई देशों में दस्तक दे दी है जिसकी वजह से विश्व भर में संकट के बादल छाए हुए हैं। चिंता की बात तो ये है की इतनी भयावह स्थिति हो जाने के बाद भी अभी तक इसका कोई इलाज नही खोजा सका है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा था और अभी तक कुल 76 के करीब लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे, मगर कल जो घटना घटी उससे पूरे देश में दहशत फ़ैल गयी है क्योंकि कोरोना वायरस से भारत में पहले व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गयी थी।

जी हाँ, आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी में मंगलवार को एक 76 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग उच्च रक्तचाप और अस्थमा जैसी और भी कई बीमारियां से ग्रस्त था। बताया जा रहा है कि वह एक महीने सऊदी अरब में रहने के बाद 29 फरवरी को भारत वापस लौटा था।

छह मार्च को पहली बार उसे सर्दी जुकाम के लक्षण होने पर उसने एक डॉक्टर को दिखाया था। नौ मार्च को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद कोरोना से जुड़ी उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। फिलहाल तो अब तक की मिली ताजा जानकरी के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 14, केरल में 17, राजस्थान में 3, तेलंगाना में एक, उत्तर प्रदेश 11, लद्दाख में तीन, तमिलनाडु में एक, जम्मू-कश्मीर में एक, पंजाब में एक, कर्नाटक में चार और महाराष्ट्र में 14 मामले सामने आ चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment