मुझे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की उंगली पकड़कर आगे बढ़ने का मौका मिला: पीएम मोदी
रविवार को एक बार फिर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मंच पर मौजूद थे। मौका था राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की तस्वीरों पर आधारित एक बुक लॉन्च का। पीएम और राष्ट्रपति ने इस किताब ‘प्रेजिडेंट अ स्टेट्समैन’ का विमोचन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘इस किताब में मौजूद तस्वीरों में हम अपने राष्ट्रपति के मानवीय पहलू भी देखने को मिलेंगे और हमें उन पर गर्व होगा।’ वहीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा, ‘निश्चित तौर पर हमारे विचारों में भिन्नता है, लेकिन इसने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के संबंधों को प्रभावित नहीं किया।
The Presidency is much more than protocol. Through the photographs in the book, we see the human side of our President & we feel proud: PM pic.twitter.com/MUIiKaY7ns
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
वहीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस मौके पर कहा, मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अपनी गहरी आभार और प्रशंसा व्यक्त करता हूं। हमने करीबी सहयोग की तरह काम किया है’। बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने वाला है।

