रेखाBollywood Entertainment 

शादी समारोह में रेखा और उनकी बहन के स्टाइल ने लूट ली महफ़िल, लोग टकटकी लगा देखते रहे

हिंदी सिनेमा जगत की बेहद मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन पर बढ़ती उम्र का अभी तक कोई भी असर नहीं दिखता। आज 65 वर्ष की उम्र में भी वह नए जमाने की उभरती अभिनेत्रियों तक को टक्कर दे सकते हैं। खूबसूरती के साथ-साथ रेखा अपने फैशन सेंस के लिए भी बेहद मशहूर हैं। आमतौर पर अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब भी वे किसी पार्टी, इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में जाती हैं तो ऐसा कोई मौका नहीं रहता जब उनके स्टाइल की चर्चा ना हो। वह जहाँ जाती हैं निश्चित ही वहां की महफिल लूट ले जाते हैं और अभी हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई की शादी में देखने को मिला।

रेखा के स्टाइल की हुई चर्चा

असल में रेखा रिक्कू राकेश नाथ की बेटी दक्षिणा नाथ के वेडिंग रिसेप्शन में आई थी, इस फंक्शन में रेखा के साथ उनकी छोटी बहन राधा उस्मान साहीद भी मौजूद थीं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे शादी के समारोह में यह दोनों बहनें ही आकर्षण का केंद्र बनी रही। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह रही कि रेखा और उनकी बहन राधा के स्टाइल और कपड़े दोनों ही तकरीबन एक जैसे थे। समारोह में मौजूद मेहमानों की नजरें भी बार बार घूम फिर कर इन दोनों बहनों पर ही आ जाती थी। हालांकि इनके अलावा भी इस शादी में और कई मशहूर हस्तियां जैसे उर्वशी रौतेला और अन्य कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। मगर जैसा कि हम सभी जानते हैं रेखा जहां जाती हैं वहां की महफिल चुरा ले जाती हैं।

कैलेंडर लॉन्च में डब्बू रतनानी ने किया पत्नी को KISS, लॉन्च सेरेमनी में दिखे ये स्टार्स

इसी रिसेप्शन पार्टी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि रेखा ने गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहन रखी है और इसके साथ ही उनके कानों में गोल्डन और व्हाइट कलर के झुमके लटक रहे थे। रेखा ने अपने इस लुक को मांग टिका और नेकलेस पहनकर कम्प्लीट किया। हमेशा की तरह रेखा के होठो पर लाल लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी भी नजर आई, बालों की बात करे तो रेखा ने बन बना रखा था जिसमे गजरा लगा हुआ था। उनके साथ साथ उनकी बहन भी बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहीं थी।

Related posts

Leave a Comment