डब्बू रतनानीBollywood Entertainment 

कैलेंडर लॉन्च में डब्बू रतनानी ने किया पत्नी को KISS, लॉन्च सेरेमनी में दिखे ये स्टार्स

बॉलीवुड की दुनिया बेहद ही खास है और जैसा कि हम सभी जानते हैं यहां पर आए दिन कोई न कोई इवेंट या तो चलता रहता है अभी हाल ही में बॉलीवुड के बेहद मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने साल 2020 का अपना कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहे। डब्बू रतनानी के इस कैलेंडर लॉन्च में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडणेकर, वरुण धवन, विकी कौशल, सनी लियोनी, जॉन इब्राहिम, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, कियारा आडवाणी, विद्या बालन तथा और भी कई मशहूर सितारों ने शूट कराया था। कैलेंडर लॉन्च के मौके पर फिल्मी जगत की कई और मशहूर सितारे भी मौजूद रहे जिनमें रेखा जैकी श्रॉफ और विद्या बालन भी थी।

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में हुई ये खास बात

इस बात से हम सभी बेहतर रूबरू हैं की सिनेमा जगत में कोई भी खास मौका हो और वहां पर जश्न ना हो ऐसा तो संभव नहीं है और जहाँ जश्न होता है वहां पर कोई ना कोई ऐसी बात जरुर हो जाया करती है जो उस इवेंट में चर्चा का विषय बन जाया करती है। इस इवेंट की सबसे खास बात यह रही की इस मौके पर डब्बू रतनानी और उनकी पत्नी मनीषा रतनानी की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने अपनी पत्नी को सभी के सामने किस भी किया।

‘तेजस’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, पायलट के अवतार में ऐसी लग रही है कंगना

कैलेंडर लॉन्च के अवसर पर फिल्म जगत के मशहूर और जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे जो की अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की फोटो संग काफी एक्साइटेड दिखे। अभिनेत्री विद्या बालन ने इस लॉन्च के लिए साड़ी को चुना और फ्लॉवर प्रिंट साड़ी में वो काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं। इन सभी के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर शिमरी ड्रेस में गज़ब धा रही थी और वैसे भी वो इस कैलेंडर की पार्ट भी हैं।

Related posts

Leave a Comment