दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को होगा चुनाव; 11 को आएंगे नतीजे
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों पर बना संशय अब समाप्त हो चुका है। बताते चलें कि चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे ही तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही अब दिल्ली विधनसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीख भी पक्की हो चुकी है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में चुनाव की तारीख पर काफी सोच समझ कर फैसला किया गया है। क्योंकि ऐसा मन जा रहा था कि बोर्ड परीक्षाओं पर इसका असर पड़ सकता है और इसे देखतेबहुए चुनाव की तारीख 8 फरवरी रखी गयी है। चुनाव समाप्त होने के तीसरे दिन यानी कि 11 तारीख को ही नतीजे भी आ जाएंगे। आपको बताते चलें की दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार करीब एक करोड़ 46 लाख मतदाता हिस्सा लेंगे। चुनाव को उचित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कुल 13750 पोलिंग बूथ भी बनाये जाएंगे और 2689 जगहों पर वोटिंग कराई जाएगी।
एक नजर दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों पर
14 जनवरी- नोटिफिकेशन जारी होगा
21 जनवरी- नामांकन भरने की अंतिम तारीख
22 जनवरी- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी
24 जनवरी- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
8 फरवरी- चुनाव होंगे
11 फरवरी- मतों की गणना के बाद आएंगे नतीजे
जानें आखिर कौन तैयार करता है बजट, इस साल क्या होंगी बड़ी चुनौतियां
चुनाव आयोग ने इस बात पर भी साफ कर दिया है कि चुंकवि खर्चों पर विशेष रूप से सख्ती रखी जायेगी। हालांकि इस बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी तय की गयी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी तक सम्पन्न कर ली जाएगी। आज चुनावी तरीकों की घोषणा के सतह ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।

