इस ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर हुई चोरी तो मिलेगा 1 लाख का मुआवजा
अभी तक आपने कई सारे भारतीय रेल में सफल किया होगा लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि किसी भी ट्रेन में सफर के दौरान घर में चोरी होने पर 1 लाख रुपए का मुआवजा मिलता है। ये सुनकर आपको शायद यकीन न हो रहा हो लेकिन ये सच है। दरअसल आजकल आए दिन भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को सुखद बनाने के लिए तमाम तरह के नए नए नियम व सुविधा प्रदान कर रही हैं वहीं देखा जाए तो देश में अब प्राइवेट ट्रेने भी चलने लगी हैं जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस व तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेने हैं। आपको बता दें कि इस बार दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जाएगी। जिसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा, वहीं आम लोगों के लिए इसकी शुरूआत 19 जनवरी से होगी।

कैसे मिलेगा मुआवजा
इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की खास सुविधाएं दी गई है जिसमें विशेषकर एक ऐसी सुविधा मिली जो अभी तक किसी ट्रेन में नहीं मिली होंगी। जी हां इस सुविधा में यह कहा गया है कि अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और सफर के दौरान आपके घर में चोरी होने पर आपको 1 लाख रुपए तक का मुआवजा मिलेगा। खास बात ये है कि घर में सामान के इंश्योरेंस के लिए आपको कोई भी अलग से चार्ज नहीं देना होगा। बीमा के लिए IRCTC ने लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाई जा रही है।
भाजपा का नया टोल फ्री नंबर करेगा CAA की लड़ाई को मज़बूत
हालांकि इस ट्रेन में यात्रा करने की इच्छा रखने वालों के लिए बुकिंग 10 जनवरी के बाद शुरू होगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी ने वाली तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होगी। दोपहर लगभग 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंटल पहुंचेगी। जैसा कि आपको यह भी पता होगा कि इससे पहले जो तेजस एक्सप्रेस चली थी वो भी अपनी एक अनोखी सुविधा के कारण चर्चा में थी जिसमें पहली बार यह सुविधा दिया गया था कि अगर ट्रेन लेट हुई तो इसपर यात्रियों को 250 रुपए तक मुआवजा मिलता है।
अगर ट्रेन 1 घंटा लेट होती है तो 100 रुपए और 2 घंटे लेट होने पर 250 रुपए रिफंड दिया जाता है। इतना ही नहीं इसके लिए IRCTC ने सभी यात्रियों के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजता है। इस लिंक पर क्लिक कर यात्री क्लेम के लिए दावा कर सकते हैं।

