कश्मीर मुद्दे पर एकInternational Affairs News 

कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से भारतीय दल ने पाकिस्तान को लताड़ा

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसकी कितनी भी बेज्जती कर ली जाए मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। यही कारण है कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह कभी भी किसी भी दिशा में यू-टर्न ले सकता है। जम्मू कश्मीर का मुद्दा विश्व के लगभग सभी देशों के समक्ष उठाने के बाद पाकिस्तान को विश्व के किसी भी देश का साथ नहीं मिला बल्कि उसे जलालाजलालत झेलनी पड़ी।

हाल ही में साबिया की संसद इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन में एक बार पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने फिर से जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया। जिसके बाद भारतीय दल ने पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को करारा जवाब दिया। भारतीय दल की अगुवाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे थे। वहीं पाकिस्तान को दो टूक जवाब देने में कांग्रेस नेता शशि थरूर सबसे आगे रहे। इस तरह भारत ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से पाकिस्तान को बेइज्जत किया है।

कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर शशि थरूर का पाकिस्तान पर पलटवार

दरअसल भारत के लोग सचिवालय ने कश्मीर पर पाकिस्तान को जवाब दिए जाने की सूचना दी है। उसने शशि थरूर के जवाब देने का वीडियो भी जारी किया है। शशि थरूर ने सार्बिया की इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन में पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि मैं भारत देश के विपक्ष का एक सांसद हूं और मैं यहां पर बैठे हुए अध्यक्ष को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम सरकार के साथ देश के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हैं और अपनी राय रखते हैं। ऐसे में भारत को विश्व के किसी भी अन्य देश की सहायता का कोई भी आवश्यकता नहीं है। हम अपने देश के लोकतांत्रिक मुद्दों को स्वयं ही सुलझ लेंगे। पाकिस्तान जैसे देश को उस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

जम्मू कश्मीर में किए हैं अनगिनत आतंकवादी हमले

कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर जवाब देते हुए शशि थरूर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपने यहां पर आतंकवादियों को पालता है। उसने जम्मू कश्मीर में अब तक अनगिनत आतंकवादी हमले करवाए हैं और वह विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई देता फिरता है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ Indiaalive.in पर
Summary
कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से भारतीय दल ने पाकिस्तान को लताड़ा
Article Name
कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से भारतीय दल ने पाकिस्तान को लताड़ा
Description
भारतीय दल ने सर्बिया की इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन में एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर एक बार जवाब देते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment