Breaking News Economy News 

प्याज के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। असमय लगातार हो रही वर्षा के कारण प्याज की उपज पर मौसम की मार पड़ी है। इसके कारण प्याज की उपज में कमी आ गई है। जिसके कारण प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। प्याज की कीमत  60-80 रु प्रति किलो तक पहुँच गई है ।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने प्याज के भंडारण की बात कही है उन्होंने कहा है कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है। देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण यातायात बाधित हैं। जिसके कारण प्याज का एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरण नहीं हो पाया है। जिसके कारण प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। स्टोर की गई प्याज भी खराब होती जा रही है अतः केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला लिया  है।

इसके निर्यात पर रोक लगाने का मुख्य कारण यह है कि यदि देश ऐसे ही ज्यादा मात्रा में इसका निर्यात हो जाएगा तो बढ़ रही कीमतों में और अधिक इजाफा हो जाएगा। जिससे आम लोगों द्वारा प्याज का खरीद पाना संभव नहीं होगा।

जरू देखें – विराट कोहली की कीमती चीजें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

देश में बाढ़ खराब मौसम के चलते वर्तमान समय में प्याज की उपज कर पाना संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि देश में मौजूद प्याज को सही तरीके से स्टोर किया जाए। और साथ ही केंद्र सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया कि यदि देश में स्टोर की गई प्याज यहां से बाहर नहीं जाएगी तो बढ़ रही कीमतों में इतना उछाल देखने को नहीं मिलेगा।

प्याज की बढ़ रही कीमतों को कम करने में हिंदू त्यौहार नवरात्रि बहुत सहायक सिद्ध होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर देशभर में प्याज की खपत कम हो जाती है। क्योंकि हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि 9 दिनों तक व्रत रहने के कारण घर में प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। निश्चित ही यह पर्व केंद्र सरकार के लिए संकट मोचन के तौर पर देखा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment