प्रधानमंत्री मोदी को एयर स्पेस देने से पकिस्तान का इनकार
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से तल्खियत खत्म होती नज़र नहीं आ रही है. इस बार विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए हवाई रास्ता देने से इनकार कर दिया. 18 सितम्बर बुधवार को यह घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने की. उन्होंने कहा, कि ‘हमने भारतीय उच्चायोग को सूचित कर दिया है, हम भारतियों को उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्लाइट को अपना एयर स्पेस इस्तेमाल नहीं करने देंगे.
इससे पहले भी पकिस्तान भारत के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर चूका है. दरअसल पुलवामा (14 फरवरी को) हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्यवाई की गयी, जिसमे भारतीय वायुसेना ने बालाकोट के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इसके बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारत के लिए बंद कर दिया था. फिर 16 जुलाई को पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपना एयर स्पेस खोल दिया था.
यह भी पढ़ें – ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान नहीं कटेगी हैदराबाद की पुलिस
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी को 21 सितम्बर को अमेरिका जाना है. वहां उन्हें United Nations General Assembly और न्यू यॉर्क में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना है. इस यात्रा के लिए उन्हें जर्मनी से होते हुए अमेरिका पहुँचाना है. और इसलिए भारत ने पाकिस्तान से उसका एयर स्पेस इस्तेमाल करने के लिए गुज़ारिश की थी. पर पाकिस्तान ने इसे अस्वीकार करा है. पकिस्तान अखबार ‘डॉन’ में विदेश मंत्री के हवाले से लिखा गया कि ‘कशीर की स्थिति और भारत के रुख को देखते हुए हमने फैसला किया है, कि हम भारत को अपना एयर स्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे.
वहीँ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने 18 सितम्बर को पकिस्तान को आश्वासन देते हुए कहा है कि, वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान, कश्मीर मुद्दे को इतनी ज़ोरदार तरीके से उठाएंगे, जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा.


