पीएम मोदी और प्रेसीडेंट ट्रंप के बीच हुई फोन पर यह बात
मोदी ट्रंप के बीच फोन पर करीब आधे घंटे की बातचीत हुई है जिसके बारे में सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से चर्चा शुरू हो चुकी है। दरअसल यह फोन थोड़ी देर पहले ही किया गया था जिसमें बिना पाकिस्तान का नाम लिए ही आतंकवाद के नाम पर उसे लपेटा गया। हालांकि इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको यह पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी जिसके अंदर आपको पूरी जानकारी बताई जा रही है कि मोदी ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई है, उस के क्या मायने हैं।
क्या हुई है बातचीत –

दरअसल धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट ने पूरी दुनिया को भी परेशान करके रख दिया था हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा ट्वीट के जरिए सभी देशों से गुजारिश की जा रही थी कि वह कश्मीर मामले में चुप क्यों है बल्कि सभी देशों को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए जबकि कई बड़े देशों के द्वारा इस बात में टांग अड़ाने से बिल्कुल इंकार कर दिया गया और कहा गया कि द्विपक्षीय मामला है इससे भारत और पाकिस्तान मिलकर ही सुलझाए और कुछ ऐसा ही बयान अमेरिका के द्वारा भी किया गया था लेकिन इसी बीच मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई है जिसमें कश्मीर मुद्दे को भी लेकर कुछ बातें शायद हुई हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस बारे में भी साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी देश अशिक्षा गरीबी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ेगा भारत हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कुछ नेता क्षेत्र के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और यह शांति के खिलाफ हैं। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना यह भी कहा कि बस सीमा पार आतंकवाद से भी निपटने के लिए वह पूरी तरह सक्षम है और इसी कारण कड़े फैसले लेना भी जायज है। मोदी ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई है जिसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
इस बारे में दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच हुई बातचीत का विवरण भी जारी करके बताया गया कि किन किन मुद्दों पर दोनों राष्ट्र अध्यक्षों के बीच बात हुई है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

