शेहला रशीद हो सकती हैं गिरफ्तार !
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का नाम तो आपने सुना ही होगा और आपको वहां के छात्र नेताओं की सोच के बारे में भी बखूबी पता होगा क्योंकि एक ओर जहां जेएनयू पढ़ाई के मामले में नंबर एक माना जाता है तो वही दूसरी और यहां के छात्र नेताओं को भी अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में दमदार छात्र नेता की उपाधि दी जाती है लेकिन यही जेएनयू से टुकड़े-टुकड़े देने की भी शुरुआत हुई थी जिनमें शेहला रशीद भी गिनी जाती हैं और अब खबर आ रही है कि शेहला रशीद गिरफ्तार हो सकती हैं।
क्यों हो सकती हैं गिरफ्तार –

दरअसल शेहला रशीद ने हाल ही में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ एक ट्वीट किया था जिस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने जम्मू कश्मीर की हालत का हवाला देते हुए यह कहा कि वहां की पुलिस के पास कोई भी अधिकार नहीं है और उनकी हाथों में केवल डंडे की दिखाई दे रहे हैं जबकि एक सीआरपीएफ जवान की शिकायत के बदले थाना प्रभारी का ही ट्रांसफर कर दिया जा रहा है।
ऐसे न जाने कितने ट्वीट शहला रशीद के ट्विटर अकाउंट के द्वारा किए गए और उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय सेना रात में लोगों के घरों में घुसकर उनका चावल फैला रही है और उस चावल में तेल मिला रही है। जबकि भारतीय सेना के द्वारा इस बात का खंडन करते हुए कहा गया कि यह सब तथाकथित आरोप है इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें शेहला रशीद गिरफ्तार हो सकती हैं।
शेहला रशीद गिरफ्तार हो सकती है या नहीं या तो बाद में पता चलेगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के वकील के द्वारा जो आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें यह कहा गया है कि शेहला रशीद ने भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का काम किया है जिसकी वजह से शेहला रशीद गिरफ्तार होनी चाहिए।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

