विवादित ट्वीट मामले में प्रशांत कनौजिया पर शिकायत दर्ज
प्रशांत कनौजिया जैसे तथाकथित पत्रकारों ने पूरे पत्रकारिता जगत में एक धूमिल छवि पेश की है। इसी सिलसिले में प्रशांत कनौजिया के द्वारा हाल ही में एक ट्वीट किया गया था जिसको लेकर उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा। हालत तो यहां तक पहुंच गई कि उन्हें इस ट्वीट को डिलीट कर माफी मांगनी पड़ी लेकिन उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट कई लोगों के द्वारा ले लिया गया था और उसे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया और अब खबर आ रही है कि प्रशांत कनौजिया पर शिकायत दर्ज हो चुकी है और जल्द ही उन पर पुलिस अपना हथकंडा आजमा सकती है।
किस मामले में हुई है शिकायत दर्ज ?

विवादित ट्वीट मामले में प्रसाद कनौजिया पर शिकायत दर्ज हो चुकी है और हम आपको बताना चाहेंगे कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हाल ही में प्रशांत कनौजिया के द्वारा एक ट्वीट किया गया था जो काफी विवादास्पद था उस ट्वीट का विवाद इतना तेजी से बढ़ाकर प्रशांत कनौजिया ने आनन-फानन में उस ट्वीट को डिलीट कर माफी भी मांग ली लेकिन यह मामला यहीं नहीं थमा और अब उनके ऊपर एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
विवादित ट्वीट पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी
दरअसल बीते दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में धारा 370 को हटाया गया तो प्रशांत कनौजिया ने पता नहीं किस मूड में आकर जनरल डायर और जनरल विपिन रावत की फोटो एक साथ लगा कर, बिपिन रावत की तुलना जनरल डायर से कर दी।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रशांत कनोजिया पर एक और विवादित ट्वीट का मामला सामने आया था जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजता पर सवाल उठाते हुए उनका संबंध किसी ऐसी लड़की के साथ जोड़ दिया जिससे मुख्यमंत्री का कोई लेना लादना नहीं था उसके बाद निजता का हवाला डालते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई और प्रशांत कनोजिया को उनके घर से उठा लिया गया हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निजता का हनन बताते हुए प्रशांत कनोजिया को तो रिहा कर दिया लेकिन जब देश के सेना अध्यक्ष को जनरल डायर से तौल दिया गया तब कानून की दुहाई देने वाले अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखे हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

