T20 सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का यह खतरनाक खिलाड़ी
भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से T20 सीरीज के पहले T20 मैच के साथ शुरू हो रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। भारतीय टीम की कप्तानी की कमान एक बार फिर से विराट कोहली को दी गई है। ऐसे में देखना यह होगा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज जैसी T20 की नंबर एक टीम माने जाने वाली टीम के साथ कैसे खेल दिखाती है। विराट कोहली ने इसे अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बताया है। मगर इसके पहले ही वेस्टइंडीज के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल T20 सीरीज के पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल को चोट की वजह से बाहर कर दिया गया है।
दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं आंद्रे रसैल
दरअसल वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल को इस शर्त पर T20 सीरीज में शामिल किया गया था कि वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे। मगर हाल ही में 1 घरेलू लीग खेलने के दौरान उन्हें कुछ परेशानी हुई। जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को सूचित कर दिया। अब आंद्रे रसेल की जगह जेशन मोहम्मद को टीम में शामिल किया गया है। जेसन मोहम्मद ने वेस्टइंडीज के लिए 9 T20 मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 और वनडे मैचों में वेस्टइंडीज के लिए कप्तानी भी की है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा कि आंद्रे रसेल की जगह T20 सीरीज में भर पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि उनका t-20 मैचों में काफी दबदबा होता है। वह गेंद के साथ साथ बल्लेबाजी में भी बहुत शानदार प्रदर्शन करते हैं। इस साल हुए आईपीएल के संस्करण में आंद्रे रसेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सबका दिल जीत लिया था।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



