शिवम दुबे अच्छा ऑलराउंडरBreaking News Featured Article News Sports 

हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा अच्छा ऑलराउंडर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी

काफी समय तक भारतीय क्रिकेट टीम अपने मध्यक्रम के बाद एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश में जूझ रही थी। एक समय ऐसा था जब मध्यक्रम आउट हो जाता था तो उसके बाद कोई भी ऑलराउंडर ऐसा नहीं था जो कि बल्लेबाजी को बेहतर बना सके। अब भारत के पास हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा जैसे अच्छे ऑलराउंडर हैं। जिन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। विश्व कप 2019 की बात करें तो हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने कई मौकों पर एक अच्छा आलराउंडर खुद को साबित किया है। मगर आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा से भी बेहतर साबित हो सकता है। उस खिलाड़ी का नाम है शिवम दुबे जो कि मुंबई का है।

भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं शिवम दुबे

एक ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। शिवम दुबे ने हाल ही में इंडिया एक ही तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में 85 गेंदों पर 79 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। उन्होंने अब तक खेली गई तीन पारियों में 154 रन बनाए। जबकि उन्होंने इतने ही विकेट भी चटकाए। शिवम दुबे भी हार्दिक पांड्या की तरह मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवम दुबे को आईपीएल 12 में लाल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किया गया था। मगर नहीं ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह से अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाए। भारतीय तेज गेंदबाजों को हमेशा ही एक अच्छे ऑलराउंडर की आवश्यकता पड़ती है। शिवम दुबे उस तलाश को पूरा कर सकते हैं। इन्होंने खेले गए 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 819 रन बनाए हैं। इसके अलावा 36 विकेट भी चटकाए हैं। इसीलिए शिवम दुबे के रूप में भारतीय टीम को एक अच्छा आलराउंडर मिल सकता है।

Summary
हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा अच्छा ऑलराउंडर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी
Article Name
हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा अच्छा ऑलराउंडर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी
Description
हाल ही में इंडिया की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अनधिकृत टेस्ट मैच में अच्छी पारी खेलने वाले शिवम दुबे भारत के लिए अच्छा आलराउंडर साबित हो सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment