देश की बेटी हिमा है न कि साक्षी !
देश की बेटी हिमा है : इस महीने देश की दो बेटियां खबरों में छाई रही| एक नकारात्मक या विवादित पक्ष के चलते तो एक सकारात्मक व गौरवांतित पक्ष के चलते| पहली बेटी है साक्षी मिश्रा जिसने कथित दलित और असली राजपूत अजितेश सिंह से ब्याह रचाया और फिर एक वायरल एमएमएस के ज़रिये ससुर जी के साथ खुद की जान को खतरा बताते हुए तमाम टीवी न्यूज़ चैनल्स के स्टूडियोज में जा पहुँची वहां सिर्फ हुआ ड्रामा और उछली सिर्फ उनके पिता की पगड़ी जिन्होंने कुछ विरोध में कहा तक नहीं| कोर्ट में अजितेश पर हमला हुआ किन्तु बाद में विधायक के ही पूर्व साथ हुई दोनों की सेटिंग और बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट से पूरे खेल का पर्द्फाश हो गया|
कभी पिता से जान का खतरा बताने वाली बेटी टीवी स्क्रीन पर उन्हीं से माफ़ी मांगती हुई रोंधू स्वरुप में दिखाई पड़ी| साक्षी और अजितेश किसी भी दिन बरैली पहुँचकर शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने वाले है लेकिन आशीर्वाद देने के लिए तो नहीं ही रहेंगे साक्षी के पिता और बरेली से विधायक पप्पू भरतौल उर्फ़ राजेश मिश्रा|
देश की बेटी हिमा है क्योंकि उसमें है बात !
दूसरी बेटी कोई हाई-फाई शख्सियत तो नहीं अपितु वह एक साधारण खिलाड़ी है जो असम राज्य से ताल्लुक रखती है और उनका नाम है हिमा दास| उसे टीवी स्क्रीन्स पर नहीं दिखाया होगा क्योंकि वह बावलिया नहीं है परन्तु वह मेहनती है| यूरोप में चल रही विभिन एथलेटिक खेलो में उसने कुल 5 गोल्ड मैडल जीत कर देश का तिरंगा लहराया है|
पीएम मोदी तक को ढिंग एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्द हिमा दास ने अपना मुरीद बना लिया किन्तु इन टीआरपी के भूखे टीवी न्यूज़ चैनल्स को वह एक मिनट भी दिखाने लायक नहीं लगी| क्या कर सकते है बिज़नेस जो ठहरा !
खैर देश को अन्तः तय करना होगा कि वह नैतिकता के आधार पर देश का नाम रोशन करने वाली हिमा दास को अपनी बेटी मानते है या फिर टीवी पर एक स्क्रिप्टेड ड्रामा करने वाली साक्षी मिश्रा को अपनी बेटी के रूप में देखते है| याद रखियेगा जिसे भी आप चुनेगे वैसा ही अपनी बेटी को बनाना चाहेंगे|
मून मिशन चंद्रयान 2 के बाद, अब इस मिशन की तैयारी

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

