मून मिशन चंद्रयान 2 के बाद, अब इस मिशन की तैयारी
मून मिशन चंद्रयान 2 के बाद भारत अब एक नए मिशन की तैयारी करने जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक ऐसा मिशन होगा जिसे शुरू करने वाला भारत एकमात्र पहला देश होगा और अगर या प्रक्षेपण सफल हो जाता है तो विश्व इतिहास में भारत एक बार फिर शीर्ष पर विराजमान हो जाएगा जो ऐसा करने वाला पहला देश होगा तो चलिए जानते हैं मून मिशन चंद्रयान 2 के बाद भारत किस नए मिशन की तैयारी करने जा रहा है।
किस मिशन की तैयारी करने जा रहा है भारत –

मून मिशन चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारत अब सूर्य की किरणों को भी अपने वैज्ञानिक पैमाने में मापने की तैयारी करेगा। जी हां, अगर भारत अपने दूसरे नए मिशन को सकुशल संपन्न कर लेता है तो वह ऐसा करने वाला पहला देश होगा।
इसरो गगनयान मिशन अंतरिक्ष में इस विशेष सालगिरह पर होगा साकार
इसरो के द्वारा इस मिशन का नाम सूर्य मिशन होगा और इसके जरिए इसरो के द्वारा आदित्य L1 को लांच किया जाएगा। यह भारत का पहला सोलर मिशन होगा और इस मिशन के जरिए भारत सूर्य की बाहरी सतह कोरोना के तापमान का अध्ययन करेगी। साथ ही इस मिशन को पीएसएलवी – XL रॉकेट के जरिए लांच किया जाएगा। इसरो प्रमुख के सिवान ने पिछले दिनों मीडिया को इंटरव्यू देते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि अगर मून मिशन चंद्रयान टू का सफल परीक्षण हो जाता है तो इसरो अगले साल सूर्य मिशन को भी सकुशल संपन्न करने की पूरी कोशिश करेगा उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि इस मिशन के जरिए सूर्य के बाहरी तापमान और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन किया जाएगा।
चीफ जस्टिस ने मीडिया पर की ऐसी टिप्पणी, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
गौरतलब है कि आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मून मिशन चंद्रयान टू को दोपहर 2:43 पर प्रक्षेपित किया गया प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद मून मिशन चंद्रयान 2 अंतरिक्ष की कक्षा में सकुशल पहुंच गया और इसी के साथ भारत ने विश्व इतिहास रच दिया।
स्विमिंग स्टंट करते हुए दिशा पटानी के साथ हुई ऐसी घटना, देखिए वीडियो

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

