सेमीफाइनल मैच में सर रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से जीता भारतीयों का दिल
9 जुलाई 2019 को खेला जाने वाला सेमीफाइनल बारिश की वजह से जब 10 जुलाई को खेला गया तो भारत के लिए सब कुछ उल्टा हो गया। 10 जुलाई को पहले न्यूजीलैंड अपने हिस्से की बची हुई 23 गेंदें खेलने उतरी। 1 दिन पहले बारिश के समय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 211 रन था। दूसरे दिन खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 239 रन बना डाले। इस तरह भारत को 240 रन का लक्ष्मी विलास भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत ही आसान लग रहा था। मगर जिस तरह से भारतीय टीम के विकेट गिरे। उसके बाद भारत की ओर से सर रविंद्र जडेजा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पारी ने एक बार जीत की उम्मीद जगाई मगर फिर भी भारत या मैच हार गया।
अपने प्रदर्शन के दम पर जड्डू ने जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल
विश्व कप में श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रहे सर रविंद्र जडेजा ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। पहले रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उसके बाद दूसरे दिन जब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने एक शानदार रनआउट और एक कैच पकड़ा। उसके बाद जब भारत के 92 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। उस समय रविंद्र जडेजा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आकर टीम को संभाला और एक बार जीत की उम्मीद जगाई। जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। एक समय जडेजा की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि मैच भारत की मुट्ठी में वापस आ जाएगा।
धोनी जडेजा के अलावा हुए सब फेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत का शीर्ष क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा विराट कोहली और लोकेश राहुल केवल 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। एक समय टीम की हालत ऐसी थी कि 25 रन पर टीम के 4 खिलाड़ी वापस पवेलियन जा चुके थे। मगर धोनी जडेजा के अलावा और पांड्या की पारी में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



