गेंदबाजों की रैंकिंगBreaking News Featured Article Sports 

विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने जारी की गेंदबाजों की रैंकिंग

विश्व कप 2019 आप अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका हैं। सभी लीग मैच समाप्त हो जाने के बाद वह चार टीमें तय हो गई है जो कि सेमीफाइनल का मैच खेलेंगीं। सेमीफाइनल में पहुंचने में भारत ,न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सफलता पाई। भारतीय क्रिकेट टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर रही। पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। विश्व कप 2019 का फाइनल 14 जुलाई को इंग्लैंड में लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने गेंदबाजों की रैंकिंग की सूची जारी की है। इस रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बरकरार हैं।

जसप्रीत बुमराह बने हुए हैं विश्व के नंबर एक गेंदबाज

आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की रैंकिंग सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। इस विश्वकप में उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। जिसके कारण उनका पहला स्थान बरकरार है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं जिन्हें उनके अच्छे प्रदर्शन का फल मिला है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का स्थान है। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को इस विश्व कप में 15 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह सातवें स्थान पर आ गए हैं।

भारत के स्पिनर कुलदीप यादव एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं। वही हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की टीम से खेलने के बाद संन्यास लेने वाले इमरान ताहिर एक नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पांच स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है इसके साथ वह आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Summary
विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने जारी की गेंदबाजों की रैंकिंग
Article Name
विश्व कप फाइनल से पहले आईसीसी ने जारी की गेंदबाजों की रैंकिंग
Description
विश्व कप 2019 के फाइनल से पहले आईसीसी द्वारा जारी की गई गेंदबाजों की रैंकिंग लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर 1 के गेंदबाज बने हुए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment