मोहम्मद शमी फाइव विकेट हाउलCricket News Trending World Cup 2019 

मोहम्मद शमी फाइव विकेट हाउल और बना डाले एक साथ इतने रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी फाइव विकेट हाउल : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को इंग्लैंड बनाम भारत के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बना डाले| इस मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है जैसा कि पहले भी माना जा रहा था|

खैर यह तो पहले से ही तय है कि इस वर्ल्ड कप के में अधिकतर मैचों में लगभग लगभग 300 के पार का स्कोर बना है| भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी ने अपने करियर का पहला 5 विकेट हाउल लिया और कुलदीप यादव तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट झटके| इस मैच में मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 69 रन देकर पांच विकेट लिए|

मोहम्मद शमी फाइव विकेट हाउल : अन्य रिकॉर्ड भी किये अपने नाम

मोहम्मद शमी ने इस मैच में रिकॉर्ड की लड़ी लगा दी| पहला रिकॉर्ड है इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट झटक कर अपने करियर में 5 पहला फाइव विकेट हाउल का फिर वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का|

वर्ल्ड कप में ओवरऑल गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद शमी पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बाद लगातार तीन मैचों में 4 विकेट या उससे अधिक लेने वाले दूसरे विश्व के गेंदबाज बन गए है|

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 2011 वर्ल्ड कप के लगातार तीन मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट लिए थे| इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक हैट्रिक ली है वह हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज है|

इससे पहले मोहम्मद शमी ने नरेंद्र हिरवानी के साल 1988 में लगातार तीन बार चार-चार विकेट अपने नाम करने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया|

इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान में वेस्टइंडीज के साथ चार -चार विकेट लिए है| वहीं इंग्लैंड खिलाफ इस मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए|

उम्मीद जताई जानी चाहिए कि ऐसी ऐतिहासिक परफॉर्मेंस देने के बाद मोहम्मद शमी सेमीफाइनल और फाइनल में भी भारतीय टीम के पहुंचने पर टीम के लिए परफॉर्म करेंगे|

 

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रूट क्या होगा टीम इंडिया के लिए ?

Related posts

Leave a Comment