विश्व कप में आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय क्रिकेट टीम
रविवार 30 जून को भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना सातवां मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस केवल एक ही जीत की जरूरत है। मगर अगर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे भी किसी भी हालत में यह मैच जीतना पड़ेगा। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की जीत पर निर्भर है। ऐसे में पाकिस्तान के समर्थक और पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत का समर्थन करते हुए भी नजर आ जाएंगे। तो इस तरह से रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच इस विश्वकप में तीन टीमों की किस्मत का फैसला करेगा।
प्वाइंट्स टेबल पर इस स्थान पर हैं दोनों टीमें
अगर हम विश्वकप के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं। जिसमें से उसे पांच मैचों में जीत मिली है और एक मैच ड्रा होने की वजह से उसके 11 अंक हैं और वह पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें उसे उसे चार में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए एक करो और मरो वाली स्थिति है। अगर जीत प्रतिशत के बाद करें तो इस मैच में भारत के मैच जीतने का प्रतिशत 53 और इंग्लैंड के मैच जीतने का प्रतिशत 47 है।
इसी मैच से होगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मैच ना केवल इन दोनों टीमों के लिए अहम हैं। बल्कि पाकिस्तान के लिए भी यह मैच बहुत मायने रखता है। यदि इस मैच में इंग्लैंड जीत हासिल करती है तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की टीम और उसके समर्थक भारत के जीत की प्रार्थना करते हुए नजर आएंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



