गुजरात के कच्छ में घुसे तीन आतंकी, सभी जगहों पर हाई अलर्ट जारी
गुजरात के कच्छ में सीमा पार से तीन आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आतंकियों की पकड़धकड़ के लिए तलाशी अभियान भी चलाया गया है। कच्छ को लेकर खुफिया एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।
सूत्रों के मुताबिक उनके पास तीन बड़े बॉक्स हैं। माना जा रहा है कि कच्छ के पास दो भारतीयों ने इस संदिग्धों को बाकायदा रिसीव किया है। उसके बाद सभी संदिग्ध एक एसयूवी कार से गांधीधाम की ओर निकले हैं। गुजरात पुलिस इस सूचना के बाद अलर्ट पर है। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही हाईवे पर सभी वाहनों की कड़ी चैकिंग शुरू हो गई है।

