हवाई अड्डों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए CISF ने की ये मांग
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का कहना है कि आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए सभी संवेदनशील हवाई अड्ड़ों की सुरक्षा का जिम्मा उसे सौंप देना चाहिए। सीआइएसएफ के जवान ये जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन्टेलिजेंस से मिली सूचना के मुताबिक, कुछ आतंकी संगठन भारत के प्रमुख हवाई अड्डों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।
सीआइएसएफ का कहना है कि काउंटर टेरेरिज्म कन्टिन्जन्सी कॉन्टिंजेंसी प्लान (सीटीसीपी) यानि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए बनाई गई आपात योजना पर तुरंत अमल करते हुए संवेदनशील हवाई अड्डों की सुरक्षा सीआइएसएफ के हाथों में सौंप देनी चाहिए। इंटेलिजेंस एजेंसी यह संभावना जाहिर कर चुकी हैं कि इस्लामिक स्टेट, अलकायदा, लशकर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भारत के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।

