नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर इस मुस्लिम देश में मनाया शानदार जश्न
30 मई को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री के कैबिनेट में शामिल होने वाले 57 मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा शपथ ग्रहण की। जिस तरह से लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। इससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि दोबारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश की जनता कितनी खुश है। देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में जहां पर भारतीय रहते हैं वहां पर भारतीयों ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर जश्न मनाया। यूं तो नरेंद्र मोदी को मुस्लिम विरोधी कहा जाता है। मगर नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर एक मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात में जमकर जश्न मनाया गया।
यूएई में मना शानदार जश्न
नरेंद्र मोदी के दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनने पर संयुक्त अरब अमीरात में मनाया गया जश्न शानदार था। यूएई के ऐडनाक ग्रुप टावर पर भारत और यूएई के झंडे का रंग चमकता हुआ देखने को मिला। इसके अलावा इस टावर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद की तस्वीर एक साथ चमकती हुई देखने को मिली। दरअसल यूएई के प्रिंस मोहम्मद बिन जायद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
साथ मिलकर काम करना चाहते हैं यूएई और भारत
दरअसल पिछले हफ्ते लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी थी और ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर बहुत खुश हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह भारत देश के साथ मिलकर दोनों देश की समृद्धि के लिए और भी काम करना चाहते हैं। दरअसल यूएई एक ऐसा देश है जो हर सुख दुख में भारत के साथ खड़ा रहता है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा कई रंगों से महात्मा गांधी को उकेरा गया था।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



