प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से की यह अपील, यहां रखें नज़र
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और अब परिणाम आने में केवल 2 दिन बचे हुए हैं। इसी बीच एग्जिट पोल में विपक्षी दलों के होश ही उड़ा दिए हैं। लेकिन उत्तर पूर्वी कांग्रेस की कमान अपने हाथों में संभाले हुए प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है और एक खास जगह पर नजर रखने का आग्रह भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी ख़बर….
प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा –

आज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुख़ातिब होते हुए प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वह आने वाली 23 मई को विशेष रूप से सावधान रहें। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए भी भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता हिम्मत ना हारें और वह डटे रहें। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम पर डटे रहे और वह किसी भी सूरत में स्ट्रांग रूम से ना हिलें।
प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश एक ऑडियो टेप के जरिए दिया है। जिसमें प्रियंका गांधी ने कहा है कि – “आप लोग अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। यह अफ़वाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ना रहिए।”
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए स्ट्रांग रूम पर डटे रहने की गुजारिश है इसलिए की क्योंकि प्रियंका गांधी को इस बात का डर है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के समय स्ट्रांग रूम से छेड़छाड़ की जा सकती है।
प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से चुनाव न लड़ने की वजह
गौरतलब है लोकसभा चुनाव २०१९ में प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस के लिए खूब प्रचार प्रसार किया और उन्होंने पम मोदी पर भी कई कटाक्ष किए , फिलहाल आने वाली २३ मई को यह पता लग जाएगा कि क्या प्रियंका गाँधी के द्वारा कि गई रैलियों का कोई असर दिखा या लोगों ने केवल मोदी के चेहरे पर ही भरोसा जताया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

