आज चुनाव आयोग से मिलेंगे 21 विपक्षी नेता ईवीएम होगी वजह
ईवीएम एक बार फिर से विवादों के कटघरे में आकर खड़ी हो गई है और इससे विवादों के कटघरे में लाने वाले और कोई नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दल ही हैं। एक और जहां लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर अब 21 विपक्षी दल के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात करने की ठानी है। आज इसी संदर्भ में चुनाव आयोग से 21 विपक्षी नेता मिलेंगे और इसकी वजह होगी ईवीएम….
क्यों मिलेंगे चुनाव आयोग से नेतागण –

लोकसभा चुनाव 2019 के ख़त्म होते ही टेलीविजन मीडिया के द्वारा एग्जिट पोल के माध्यम से इस बात का दावा किया जाने लगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत से केंद्र में एक बार फिर से आने वाली है जिसके बाद विपक्षी दलों में कौतूहल छा गया। जिसे देखते हुए आज चुनाव आयोग से 21 विपक्षी नेता मिलेंगे।
आज चुनाव आयोग से 21 विपक्षी नेता मिलेंगे तब उनका मुख्य मुद्दा चुनाव आयुक्त के सामने यह होगा कि चुनाव आयोग के द्वारा ईवीएम की ट्रैकिंग और ईवीएम के द्वारा वीवीपैट की पर्चियों का मिलान कराया जाए। चुनाव आयोग से 21 विपक्षी नेता मिलेंगे जिसकी अगुवाई कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे।
दरअसल ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों का रोना आम बात हो गई है। इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईवीएम पर जमकर आरोप लगाए गए थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश देते हुए कहा था कि पर्ची मिलान के लिए 21 विपक्षी दलों की जो मांग थी वह पूरी नहीं की जाएगी और चुनाव आयोग ने जितनी ईवीएम मशीन की पर्चियों का वीवीपैट से मिलान करके दिखाया है, वह काफ़ी है। जिसके बाद 21 विपक्षी नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

