बीजिंग एयरपोर्ट पर हुआ ‘शाहरुख खान’ का भव्य स्वागत
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘शाहरुख खान’ के बारे में| वैसे तो शाहरुख खान दुनिया में जहां कहीं भी जाते हैं| उनका बहुत ही जबरदस्त स्वागत होता है| लेकिन चाइना में नाइन्थ बिजींग फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुए शाहरुख खान का वेलकम कुछ ज़्यादा ही जबरदस्त हुआ| शाहरुख जैसे ही बीजींग एयरपोर्ट पहुंचे, उनके फैंस की एक अच्छी-खासी भीड़ वहां जमा हो गई| इस दौरान चीन के लोगों ने शाहरुख को फूल और बुके दिया और साथ में फोटो भी खिंचवाई|
‘सपना चौधरी’ का ये हॉट लुक जम कर हो रहा वायरल

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ को ‘बीजिंग फिल्म फेस्टिवल’ में देखने पहुंचे शाहरुख ने चीन के डायलॉग सेगमेंट में भी हिस्सा लिया| इस सेगमेंट में भारतीय सिनेमा और के बारे में और चीन की फिल्मो के बारे में बातें हुई| बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्मकार सत्यजीत राय भी शामिल हुए| इस दौरान फिल्म निर्देशक आनंद. एल. राय ने कहा कि वह बहुत ही ज्यादा खुश है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘जीरो’ को फिल्म फेस्टिवल में चुना गया|
टीआरपी की रेस में ‘नागिन 3’ ने सबको पीछे छोड़ा

चीन में हुए शाहरुख के इस भव्य स्वागत पर उनका कहना है की चीन के लोग उन्हें बहुत प्यार करते है और इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया|
फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे| फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई| फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया था|
इन तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि शाहरुख खान की पॉपुलिरैटी न सिर्फ हिंदुस्तान में है बल्कि दुनिया के कई देशों में है| अरब कंट्रीज में उनके लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं और हो भी क्यों ना आखिर वो भी बॉलीवुड के बादशाह जो ठहरे|

Writer, Storyteller, Dreamer



